{"_id":"56fec3f44f1c1b0645f00125","slug":"protest-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांध मनाया विरोध दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांध मनाया विरोध दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर धरना देते विशिष्ट बीटीसी शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरानी पेंशन व्यवस्था खत्म किए जाने के दस साल पूरे होने पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े शिक्षकों ने विरोध दिवस मनाया। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग की है।
पुरानी पेंशन व्यवस्था खत्म करने को दस साल पूरे हो गए। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने इस दिन को बरसी के रूप में मनाया। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए। नवनियुक्त शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदीश पटेल, अनुपम कुमार, चरन सिंह, विष्णु कुमार, संजय कुमरा, जुल्फेकार, कुलदीप सिंह, प्रेमचंद्र, नितिन कुमार, अजय कुमार, कुलवंत सिंह, सतीश कुमार, संदीप शर्मा, आदित्य कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, देशराज सिंह, राजेश कुमार, प्रेमपाल सिंह रहे।