फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against toll

व्यापारियों और कांग्रेसियों ने किया विरोध

Mon, 11 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 11 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
protest against toll
मूंढापांडे-दलपतपुर के बीच स्थित एनएचएआई के टोल पर वसूली को लेकर शहर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से बैठक कर मुद्दे को उठा रहे व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेसियों ने भी टोल पर मानकों और नियमों की अनदेखी कर वसूली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदर्शन कर प्रशासन के जरिये राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। असमें कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से मूंढापांडे-दलपतपुर के बीच बनाए गए टोल प्लाजा पर नियम और मानकों की अनदेखी कर टोल वसूला जा रहा है।
विज्ञापन



नियमानुसार जब तक टोल के अंतर्गत पूरे राजमार्ग का निर्माण नहीं हो जाता तब तक टोल नहीं वसूला जा सकता। टोल वसूली के लिए किलोमीटर भी निर्धारित करते हुए मानक बनाया गया है। दोनों नियमों की अनदेखी कर रामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर टोल वसूला जा रहा है, जोकि अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञापन पर संदीप अग्रवाल सोनी, उजैर अहमद, मोहन अरोरा, मनजीत सिंह, शोएब मोहम्मद खां, बिलाल शमसी, हारिस शमसी, शाकेब अहमद, कफील अहमद, राकेश सैनी, विशाल, इमरान सलीम, अरविंद गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रवीण कपूर, राधाकृष्ण अग्रवाल, मुकेश आदि के हस्ताक्षर हैं।



हीं, शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी टोल प्लाजा पर अवैैध वसूली की बात कहते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बैठक में मामून शाह खां, रमेश प्रभाकर, सैयद फैसल हसन, शाहबेज अंसारी, अंकुश अग्रवाल, कुमार एकलव्य, फैज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed