{"_id":"acde413a743ed1cc1617a4303b5a464e","slug":"protest-against-sib-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईबी की कार्रवाई का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईबी की कार्रवाई का किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले तमाम व्यापारियों ने सोमवार को वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने एसआईबी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। ज्ञापन देने के लिए व्यापारी पान दरीबा से जुलूस की शक्ल में वाणिज्य कर कार्यालय तक पहुंचे।
प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि व्यापारियों का छापेमारी के नाम पर जो उत्पीड़न किया जा रहा है, उसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। इसके बाद वाणिज्य कर के अपर आयुक्त के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। कहा कि तहसीलों में एसआईबी की टीम छापेमारी के नाम पर उत्पीड़ानात्मक कार्रवाई कर रही है।
व्यापारियों से अवैध रूप से वसूली की जा रही है, जिससे लघु कारोबार बंदी की कगार पर जा रहा है। व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो रहा है। व्यापारियों ने वाणिज्य कर के उच्च अधिकारियों से व्यापारियों के बीच आकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, प्रवीण गुर्जर, मोहम्मद शाहिद शमसी, शोएब मोहम्मद खां, प्रदीप खंडेलवाल, गुलशन अरोरा, रवि शंकर, मोहन अरोरा, जगन्नाथ चावला, दिनेश यादव, बिलाल शमसी, इमरान सलीम, वाजिद अली खां, शाकेब अहमद, राधाकृष्ण अग्रवाल, हरिओम सैनी, रईस खां, अनिल कुमार, प्रवीन कपूर, सागर अलमास आदि के हस्ताक्षर हैं।