फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against ration seller

राशन विक्रेता के खिलाफ प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
protest against ration seller
स्वार। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम की ज्ञापन सौंपकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में संचालित राशन वितरण की दुकान निरस्त चल रही है। जिसके चलते गांव में संचालित दुकान को दूसरे गांव स्थित दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। ग्रामीणों को गांव से दो किमी दूर जाकर राशन लेना पड़ता है। आरोप है की राशन वितरक निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण करता है। मंगलवार की जब ग्रामीण राशन लेने गए तो डीलर ने प्रति यूनिट पांच किलोग्राम की जगह चार किलो वितरित किया। विरोध करने पर धमकाने लगा। इससे क्षुब्ध ग्रामीण तहसील आ गए। ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी प्रदर्शन किया। जिसके बाद एसडीएम यमुनाधर चौहान को ज्ञापन सौंपकर राशन वितरक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान मनोज, भाकियू के जिला उपाध्यक्ष राजनैतिक सलामत जान, राम सिंह, हरिओम, पप्पू, जय सिंह, रमेश, दलजीत आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed