फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against hindu mahasabha in shahbad

शाहबाद में निकाला विरोध जुलूस

Tue, 08 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद Updated Tue, 08 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
protest against hindu mahasabha in shahbad
हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी के विरोध में उलमा-ए-दीन ने नगर में मुफ्ती अब्दुल रहमान के नेतृत्व में जुलूस निकाला। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने मांग की कि तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन



जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ रामपुर बस स्टैंड पहुंचा। यहां लोगों को संबोधित करते हुए मुफ्ती अब्दुल रहमान ने कहा कि मुसलमान अपना सब कुछ कुर्बान कर सकता है, लेकिन हुजूर की शान में गुस्ताखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। देश में नफरत के बीज बोए जा रहे हैं। जुल्म करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर कमलेश तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान कारी यूनुस, कारी फैजान, कारी आकिल, कारी इनामुल हक, मौलाना मुहम्मद उमर, हाफिज शावेज मियां, कारी रहीस, हाफिज अनीस, शेरा खां, अफसर अली, शरीफ अहमद सहित सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed