फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   program of bramhan pariwar milan

युवा पीढ़ी को संस्कारों की नितांत आवश्यकता

Sun, 29 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 29 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
program of bramhan pariwar milan
ब्राह्मण परिवार मिलन की ओर से वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने युवा पीढ़ी के भारतीयता और संस्कारों से दूर होने पर चिंता व्यक्त की। युवाओं में संस्कारों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। समाज के वृद्धजनों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



आगापुर रोड स्थित मायादेवी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में यज्ञ और सरस्वती वंदना की गई। यज्ञ पंडित नवनीत शर्मा और टीएस पांडे की ओर से पूर्ण कराया गया। मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र शर्मा और एसके पांडे ने भगवान परशुराम का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि एसके पांडे ने कहा कि आज की पीढ़ी संस्कारों के अभाव में भारतीयता से दूर होती जा रही है। ऐसी विषम परिस्थितियों में युवा पीढ़ी को संस्कारों की नितांत आवश्यकता है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि आरक्षण का विष युवाओं की भविष्य की बेल को अंधकार के गर्त में ले जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौजूदा परिवेश में आरक्षण जाति आधारित न होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए। समाज के लोगों से भ्रूण हत्या के विरोध में एकजुट होने के लिए कहा। इसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं और वृद्ध समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।



इस दौरान कृष्णा गौतम, बीना शर्मा, वर्षा शर्मा, रामऔतार रसिक, प्रवीण भांडा, विनोद शर्मा, रघुवीर शरण शर्मा, रमेश पाठक, सुनील कौशिक, चेतन्य स्वरूप शर्मा, प्रमोद पांडे, एसके पाठक, प्रदीप श्रोत्रिय, नवनीत शर्मा, भरत पूठिया, विनय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed