फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Proficiency assessment examination will be held tomorrow in 1596 schools of the district.

Rampur News: जिले के 1596 स्कूलों में कल होगी निपुण मूल्यांकन परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Proficiency assessment examination will be held tomorrow in 1596 schools of the district.
रामपुर। बच्चों की भाषा, गणित व विज्ञान में दक्षता परखने के लिए निपुण मूल्यांकन परीक्षा 15 व 16 सितंबर को जिले के 1596 बेसिक स्कूलों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए स्कूलों में प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं। परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का गणित व भाषा और कक्षा छह से आठ तक के बच्चों का गणित व विज्ञान में आकलन करने के लिए ओएमआर शीट पर यह परीक्षा कराई जाएगी। 15 सितंबर को कक्षा एक से तीन और 16 सितंबर को कक्षा चार से आठ के बच्चों की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा का समय एक घंटा 30 मिनट होगा। कक्षा एक से तीन के बच्चों के लिए प्रति पांच बच्चों पर एक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि कक्षा चार से आठ के प्रत्येक बच्चे के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हैं। परीक्षा में निगरानी रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed