फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   problem in selection of pm housing scheme

पीएम आवास योजना के चयन में घपला

Sat, 30 Dec 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
problem in selection of pm housing scheme
प्रधानमंत्री आवास योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का गलत तरीके से चयन करने के मामले में गड़बड़ी उजागर हुई है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर आरोपी दो ग्राम पंचायत अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति की गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से गांवों के विकास के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बेघर गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका चयन ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी करते हैं। लेकिन, इसमें बड़े पैमाने पर घपलेबाजी हो रही है। 
विज्ञापन


सैदनगर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर और ग्राम खिजरपुर में भी यही हुआ। यहां ग्राम पंचायत अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का गलत चयन कर लिया। मामला मुख्य विकास अधिकारी के सामने आया तो जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी देवेन्द्र कुशवाह ने जिला ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक को कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिख दिया, जिसके बाद खंड विकास अधिकारी ने ईश्वरपुर में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी सलीम हुसैन और खिजरपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी रहे सिद्धराज सिंह के निलंबन की संस्तुति कर दी है। 


वर्तमान में सलीम हुसैन चमरौआ और सिद्धराज सिंह मिलक विकास खंड में तैनात हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. शरनजीत कौर ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायत अधिकारियों के निलंबन का पत्र शुक्रवार को ही मिला है। इसे दिखवाकर नियमानुसार कार्रवाई 
की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed