फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lover caught at girlfriend's house at midnight; returned with her as his bride.

Rampur News: आधी रात प्रेमिका के घर पकड़ा गया प्रेमी, दुल्हन लेकर लौटा

Sun, 13 Sep 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Lover caught at girlfriend's house at midnight; returned with her as his bride.
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने कमरे में ही बंद कर दिया। सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच करीब छह घंटी चली पंचायत के बाद आखिरकार जिस युवक को रात में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया था, वह सुबह दूल्हा बनकर मैरिज हॉल से निकला।
विज्ञापन

शाहाबाद क्षेत्र का युवक शुक्रवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। आधी रात को प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने दोनों को कमरे में पकड़ लिया। युवक को आपत्तिजनक हालत में देखकर परिजन भड़क गए और घर में हंगामा होने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर युवक के परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार तड़के युवक के परिजन और रिश्तेदार गांव पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हुई। बातचीत में मामला थाने ले जाने के बजाय निकाह कराने पर सहमति बनी। युवती और युवक के परिजन इसके लिए तैयार हो गए। इसके बाद काजी को बुलाया गया और प्रेमी-प्रेमिका को पास के मैरिज हॉल ले जाया गया। वहां दोनों का निकाह करा दिया गया। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर शाहबाद स्थित घर चला गया। इस तरह आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचने से शुरू हुआ मामला सुबह निकाह के साथ खत्म हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed