{"_id":"5910c2524f1c1bb737851089","slug":"probe-into-yateemkhana-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"यतीमखाना और शत्रु संपत्ति की जांच शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यतीमखाना और शत्रु संपत्ति की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 09 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्टोडियन और वक्फ की जमीन पर कब्जा करने की शिकायतों की जांच शुरू कर दी गई है। एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीमों ने फिलहाल कस्टोडियन के साथ ही यतीमखाना और टांडा में कालेज से संबंधित जमीनों की पत्रावलियों का अध्ययन शुरू कर दिया है।
सरकार जाने के बाद सरकारी जमीनों, भवनों को कब्जाने का आरोप झेल रहे पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। विरोधियों द्वारा लगातर अवैध कब्जे करने के आरोप की शिकायतें यूपी सरकार के साथ ही केंद्र सरकार तक पहुंच गई है,जिस पर इस प्रकरण की जांच के आदेश भी हो गए हैं। यूपी सरकार ने आजम खां पर लगे गंभीर आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। डीएम को इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग के निर्देश जारी किए हैं। शासन के निर्देश पर अब डीएम शिव सहाय अवस्थी ने जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति (कस्टोडियन) की जमीन के साथ ही वक्फ की यतीमखाने की जमीन पर कब्जा करने के मामले की जांच एसडीएम सदर और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में कमेटी बनाई है।
विज्ञापन
इसके अलावा टांडा के मसजिद कोहना में वक्फ की जमीन कब्जाने के आरोप की जांच के लिए एसडीएम टांडा व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को जांच सौंपी है। जांच कमेटी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कमेटी की ओर से कस्टोडियन के साथ ही वक्फ की दोनों जमीनों की पत्रावलियों को तलब कर लिया। पत्रावलियों का अध्ययन शुरू कर दिया गया है। पत्रावलियां अध्ययन के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई होगी। दूसरी ओर डीएम शिव सहाय अवस्थी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट आने पर ही अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन