फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Previous governments looted, everything is fine with Modi's arrival: Naqvi

पिछली सरकारों ने लूटा, मोदी के आने से सब ठीक : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Previous governments looted, everything is fine with Modi's arrival: Naqvi
रामपुर। पिछली सरकारों ने देश को लूटा है। जब से मोदी सरकार देश में आई है तब से सब ठीक है। बुधवार को मिलक क्षेत्र के रठौंडा गांव मेंं तीन दिवसीय किसान मेले के उद्घाटन के मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ये बात कहीं।महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। बृहस्पतिवार को मुख्तार अब्बास नकवी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पैदल चलकर मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। नकवी ने कहा कि कांग्रेस का गोदी गैंग हमेशा परिवार, प्रतिनियुक्ति या फिर रिमोट की रोबोट वाली सत्ता की सामंती सोच में चकनाचूर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी ने कुनबे के कंट्रोल, करप्शन, कुशासन कल्चर को खत्म कर प्रतिबद्धता, परिश्रम, परिणाम के साथ प्रधानमंत्री पद की गरिमा, गौरव एवं सरकार की विश्वसनीयता को बनाए रखा है। यही बदलाव बेईमानी के बेखौफ बाहुबलियों की बौखलाहट का कारण है। कहा कि फिसलन भरी फील्ड में फिसड्डियों की फिक्सिंग का खेल भी फेल हो रहा है।
विज्ञापन

नकवी ने कहा कि सियासी बंजर में साजिशों का खंजर काम नहीं करता है। कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा, सहयोगी दलों के साथ मिलकर 400 सीटों के आंकड़े को पार करेगी। नरेंद्र मोदी ग्राउंड जीरो के ऐसे ग्लोबल हीरो साबित हुए हैं, जिन्होंने नाकामियों के निशान मिटा कामयाबी की लहलहाती फसल तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, सूर्य प्रकाश पाल, राकेश मिश्रा, ज्वाला प्रसाद गंगवार, कपिल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed