{"_id":"6902724324125a100e0c8daa","slug":"prescriptions-made-at-a-single-counter-in-the-district-hospital-rampur-news-c-282-1-rmp1027-156751-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिला अस्पताल में एक ही काउंटर पर बने पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिला अस्पताल में एक ही काउंटर पर बने पर्चे
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को मरीजों की संख्या 751 रहीं। एक ही पर्चा काउंटर खुलने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, बुखार, खांसी व श्वास संबंधी मरीज अधिक होने से पर्चा काउंटर पर भीड़ रही। मरीजों को अपनी बारी के लिए दो से दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के चलते बुधवार मरीजों की पर्चा काउंटर पर भारी भीड़ रही। पर्चा काउंटर में तीन काउंटरों पर कंप्यूटर से पर्चा बनाया जाता है। बुधवार की सुबह से दो पर्चा काउंटरों का इंटरनेट सेवा ठप रही। जिस कारण लोगों को दो घंटे तक लाइन में खड़े रहना पड़ा।
लाइन में लगे बुजुर्ग ओर महिलाओंं को भारी दिक्कतों हुई। इन सबके बीच अस्पताल के काउंटर से पर्ची बनवाने में मारामारी मची रही। अस्पताल में आए मरीजों ने कहा कि पर्ची बनवाना हो या डॉक्टर को दिखाना, किसी अग्निपरीक्षा से कम साबित नहीं हो रहा है। हर जगह मरीजों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है। इन दिनों सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल के पर्ची काउंटर पर आ रही है। यहां भारी भीड़ के बीच मरीज को पर्ची बनवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
बढ़ रहे हैं मौसमी बीमारी के रोगी
इन दिनों मौसम के बदलाव के साथ दस्तक देती ठंड के कारण मौसमी बीमारी के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं। अस्पताल में इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार, शरीर में दर्द आदि बीमारियों के रोगियों की संख्या ज्यादा है। पर्ची बनवाने के बाद घंटों कतार में लगकर मरीज डॉक्टर को दिखाकर दवा लेने में भी कतार में लग रहा है। इस व्यवस्था से मरीज अधमरा महसूस कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- --
चिकित्सा व्यवस्थाएं बेपटरी
शहर से लेकर देहात तक के सैकड़ों मरीज जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आते हैं। यहां मरीज को पर्चा बनवाने के लिए घंटों खड़ा रहना पड़ता है। पर्ची काटने वाले कर्मी को मरीज का नाम, पता, उम्र और कम्प्यूटराइज्ड फीड कर पर्ची काटकर देने में समय लगता है। ऐसे में पीछे मरीजों की कतार बढ़ती जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -
महिला व बुजुर्ग परेशान
बीमारी से त्रस्त मरीज इलाज के लिए अस्पताल में आते हैं तो कई बार उनके नंबर आने तक खड़े-खड़े मरीज परेशान होकर बैठ जाते हैं, लेकिन इस भीड़ को कम करने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से अतिरिक्त व्यवस्था करना तो दूर, जो व्यवस्थाएं की हुई हैं, वह भी ठीक से संचालित नहीं हो पा रही हैं। खासकर महिला, बुजुर्ग को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- -- --
जिला अस्पताल में सुबह से ही दो कंप्यूटर का नेट काम नहीं कर रहा था। कुछ समय इंटरनेट की समस्या खत्म हुई तो पहले की तरह ही पर्चे बनने शुरु हो गए थे। इसके अलावा अस्पताल के पर्चा काउंटर व्यवस्था को ओर सुधारा जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
-डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस