फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   preperation to save from third wave of corona

कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयारी शुरू, बच्चों के लिए बनाया गया पीआईसीयू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
preperation to save from third wave of corona
रामपुर। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए बच्चों को उपचार के लिए विभाग की ओर से जिला अस्पताल में 20 बेड वाला पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) बनाया गया है। इसके साथ ही मौजूदा समय में 12 बेड वाला सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड संचालित हो रहा है। पीआईसीयू के लिए चिकित्सकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण के लिए नोएडा भेजा गया है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच शासन की ओर से जो निर्देश जारी किए गए हैं, उसके अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे की आशंका को देखते हुए कोरोना संक्रमित बच्चों के उपचार के लिए शासन से पीआईसीयू बनाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। जिस पर जिला अस्पताल में बीस बेड का पीआईसीयू बनाया गया है। इसके अलावा 12 बेड वाला एसएनसीयू भी है। पीआईसीयू के संचालन के लिए बालरोग चिकित्सक डॉ. बीसी सक्सेना के साथ एक अन्य चिकित्सक को नोएडा प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। ये चिकित्सक प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा केजीएमयू, लखनऊ की ओर से एक वर्चुअल ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है, जिसमें यहां के कई चिकित्सक बच्चों के इलाज के बारे में जानकारी हासिल कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed