फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Preparations begin for the month of Ramadan, waiting for the moon

माह ए रमजान की तैयारियां शुरू, चांद के दीदार का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the month of Ramadan, waiting for the moon
रामपुर। बरकतों के महीने रमजान माह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चांद के दीदार और शहर काजी के एलान के साथ माह- ए- रमजान की शुरुआत होगी। इस बार 13 या 14 अप्रैल से माह- ए-रमजान की शुरुआत हो सकती है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

माह-ए-रमजान की शुरुआत से ही इबादतों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। रमजान माह को लेकर मस्जिदों और घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुकद्दस रमजान माह में रोजेदार सुबह सहरी से लेकर तरावीह की नमाज तक पांचों वक्त की नमाजों की पाबंदी करते हैं। अलग-अलग मस्जिदों में तरावीह की नमाज में अलग-अलग संख्या में पारे पढ़ाए जाएंगे। पिछले साल लॉकडाउन के कारण माह-ए- रमजान में मस्जिदों में नमाजियों की संख्या सीमित थी, इसलिए रोजेदारों ने घरों पर ही नमाज अदा की थी। माह-ए-रमजान का पूरे साल इंतजार रहता है। बेशुमार बरकत और रहमत बरसाने वाले इस माह में मुस्लिम समाज के लोग अधिक से अधिक इबादत करते हैं। इसके साथ ही खैरात और जकात अदा करते हैं। सोमवार को अगर चांद दिखाई देगा तो मंगलवार को पहला रोजा होगा। अगर मंगलवार को चांद दिखाई देगा तो बुधवार 14 अप्रैल को पहला रोजा होगा। माह-ए- रमजान में नमाजियों की संख्या अधिक रहती है। इसको लेकर मस्जिदों में साफ-सफाई से लेकर नमाजियों के लिए अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed