फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Preparation to take services of private doctors even on Sunday

Rampur News: रविवार को भी निजी चिकित्सकों की सेवाएं लेने की तैयारी

Tue, 06 Aug 2024 05:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 06 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Preparation to take services of private doctors even on Sunday
रामपुर। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में पूर्ति के लिए निजी चिकित्सकों को बुलाने की कवायद चल रही है। इनमें अभी एक निजी चिकित्सक आए हैं। धीरे-धीरे अन्य लोगों को बुलाने की कवायद सीएमओ स्तर से चल रही है। इसके साथ रविवार को भी चिकित्सकों को बैठाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे अधिक मरीजों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूदा समय में चिकित्सकों की काफी कमी हो चुकी है। प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक सभी जगहों पर प्रस्ताव भेजे जा चुके है, लेकिन भर्तियां नहीं निकल पा रही हैं। यही वजह है कि एक चिकित्सक पर काफी अधिक मरीजों का लोड बढ़ गया है। एक चिकित्सक रोजाना 300 मरीजों को देखता है। इसके साथ कुछ चिकित्सक पुरुष अस्पताल के साथ महिला अस्पताल का जिम्मा भी लिए हुए हैं। किडनी मरीजों के लिए वंदना सिंघल के बाद अन्य बीमारियों के लिए निजी डॉक्टरों के लाने की तैयारी चल रही है। इनमें खासतौर पर एनेस्थीसिया, इमरजेंसी और रेडियोलॉजी विभाग के चिकित्सक महिला अस्पताल में अतिरिक्त सेवाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने निजी चिकित्सकों को जोड़ने का फैसला लिया था, जिसके तहत अभी तक एक चिकित्सक डॉ. वंदना कौशिक आई हैं, जिससे मरीजों को लाभ मिल रहा है। इसके साथ अभी अन्य चिकित्सकों से सीएमओ डॉ. एसपी सिंह से बातचीत चल रही है। सीएमओ का कहना है कि निजी चिकित्सकों को लाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। जिनके पास अन्य दिनों का समय नहीं है, वह लोग रविवार को भी आ सकते हैं और मरीजों का चेकअप कर सकते हैं।
विज्ञापन

निजी चिकित्सकों को ओपीडी के लिए कोशिशें की जा रही हैं। अभी एनेस्थीसिया, इमरजेंसी और रेडियोलॉजी विभाग के चिकित्सक महिला अस्पताल में भी सेवाएं दे रहे हैं। धीरे-धीरे समस्या का हल निकाला जा रहा है। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed