फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Power supply falters in Swar, scorching heat causes outcry

Rampur News: स्वार में बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, भीषण गर्मी से हाहाकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Power supply falters in Swar, scorching heat causes outcry
स्वार। भीषण गर्मी के बीच हो रही कटौती से आम जनता परेशान है। दिन-रात की अनियमित आपूर्ति के चलते घरों में पानी की किल्लत के साथ-साथ जरूरी कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को पारा अपने चरम पर रहा। आसमान से मानो आग बरस रही हो। ऊपर से बिजली की समस्या ने परेशानी और बढ़ा दी। आपात कटौती नियमित रूप से हो रही है। इसके अलावा लोकल फॉल्ट की वजह से आपूर्ति कभी भी ठप हो जाती है। शुक्रवार को लो वोल्टेज की समस्या अधिक रही। पंखे सिर्फ धीमी गति से घूमते रहे, जिससे लोग पसीने से तर-बतर रहे।
विज्ञापन

बिजली की समस्या का असर बाजारों पर भी साफ नजर आ रहा है। व्यापार मंडल के नेता शिव औतार मन्नू ने बताया कि लगातार हो रही कटौती और लो वोल्टेज के चलते व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। रेडीमेड कारोबारी रूबी सैफी का कहना है कि दुकानों पर ग्राहक बहुत कम आ रहे हैं। बिजली न होने से कारोबार ठप पड़ रहा है, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ विद्युत हरि दीपक यादव ने बताया कि ओवरलोड के कारण वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होते ही वोल्टेज अपने आप सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed