फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   political profile of pradeep gangwar

राजनीति के नए चेहरे में दिख रहा है बिलासपुर विधानसभा का विकास !

Wed, 31 Aug 2016 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
political profile of pradeep gangwar
- फोटो : amarujalA

अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो-शोरो पर हैं। पार्टियों के बड़े नेता अभी से रैलियां व रोड शो करने लगे हैं। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में नेताओं ने पैंतरे चलने शुरू कर दिया है। कोई विवादित बयान देकर तो कोई विवादित काम करके चर्चा में आना चाहता है।

विज्ञापन


लेकिन यूपी के रामपुर जिले के अतंर्गत बिलासपुर विधानसभा में एक नेता ऐसा भी है जो सिर्फ जनता से संवाद करने में विश्वास रखता है। वो नेता है प्रदीप गंगवार। बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रदीप गंगवार पढ़े-लिखे तो हैं ही साथ ही वो जनता के अधिकारों की बात भी करते हैं। प्रदीप गंगवार स्नातक हैं।
विज्ञापन


पिता जी वकील हैं और माता जी अध्यापिका। पार्टी के एजेंडे को लोगों तक पहुंचाने में पिछले काफी समय से सक्रिय हैं। क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूती देने में लगे प्रदीप गंगवार पहली बार यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने पहले ही क्षेत्र के लोगों की बहुत मदद की है। अब प्रदीप गंगवार पूर्ण रूप से राजनीति में सक्रिय होकर क्षेत्र की जनता का बड़े स्तर पर मदद करना चाहते हैं। कहने को तो बिलासपुर विधानसभा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 पर है लेकिन, विकास की आधारभूत जरूरतों से बहुत पीछे हैं।


सड़क, शिक्षा, पानी, बिजली, स्वस्थ्य की समस्याएं के निवारण के लिए कोई जरूरी कदम नही उठाया जा रहा है। राजनीति में पहली बार सक्रिय रूप से भाग ले रहे प्रदीप गंगवार स्वच्छ राजनीति के पक्षधर हैं। प्रदीप गंगवार से जनता के अच्छे संबंध हैं विकास में भरोसा रखते हैं। झूठे वादे करने वालों के सख्त खिलाफ हैं क्योंकि प्रदीप का मुख्य मकसद विश्वास के भरोसे जनता का दिल जीतना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed