फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police uncovered bike theft, one arrested

Rampur News: पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police uncovered bike theft, one arrested
टांडा। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 2 नवंबर को मोहल्ला ईद वाली बगिया निवासी एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी। मामले में थाना टांडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों को जांच के लिए लगाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ एक युवक ठंडी सड़क पर मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मोहम्मद अनवार निवासी ईद वाली बगिया को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर (रंग काला) मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed