फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police searched clue about burn car

Rampur News: संदिग्धावस्था में जली मिली कार की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
police searched clue about burn car
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में जली कार को लेकर पुलिस ने अब गहराई से जांच करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने जली हुई कार एक पूर्व बीडीसी सदस्य के घर पर खड़ी करके असलियत जानना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

28 मार्च की सुबह कोतवाली क्षेत्र के हमिदाबाद गांव के समीप ग्रामीणों ने रोड किनारे एक जली हुई कार खड़ी हुई देखी थी। कार को देखकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी ईसानगर के प्रभारी प्रशांत कुमार भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने जली हुई कार के बारे में ग्रामीणों से जानकारी की तो ग्रामीणों ने कार के प्रति पूरी तरह से अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस की जांच में कार की नंबर प्लेट गायब पाई गई और चेचिस नंबर भी घिसे हुए पाए गए थे। पुलिस ने कार की चाबी समीप के एक खेत से बरामद कर ली थी। ईसानगर चौकी प्रभारी के अनुसार उन्होंने जली हुई कार को रोड से हटवा कर गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरमुख सिंह के फार्म हाउस पर खड़ी करवा दिया है। कार किसकी थी? कौन लेकर किस उद्देश्य से आया? तथा कार क्यों जलाई? इन तमाम सवालों को पुलिस ग्रामीणों की मदद से खोजने में लगी हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान अब तक यह प्रतीत हो रहा है कि कार जली नहीं, बल्कि जानबूझकर जलाई गई है। क्योंकि, कार में स्वयं आग लगती तो कार के समीप खेत में गेहूं की फसल भी कुछ हद तक जलकर प्रभावित होती। वहीं, कार के टायर फटने की आवाज भी ग्रामीणों तक जरूर पहुंचती। लेकिन ऐसा कुछ न होने की बात ग्रामीणों ने पुलिस को बताई है। पुलिस का मानना है कि कुछ अपराधी किस्म के लोग कार को उत्तराखंड की ओर से ला रहे होंगे और जी 20 कार्यक्रम को लेकर पुलिस की सतर्कता के डर से कार गतंव्य तक न ले जाकर मामले को खत्म करने के उद्देश्य से कार के सभी टायरों की हवा निकाल कर स्वयं ही आग लगा दी गई होगी। पहचान मिटाने के लिए नंबर प्लेट गायब कर दी गई होगी तथा चेचिस नंबर भी घिस दी होगी। ताकि पुलिस अपराधी तक आसानी से न पहुंच सके। चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। शीघ्र ही असलियत से पर्दा उठने की संभावना है। वहीं, कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह का कहना है कि जली हुई कार के मामले में फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के उपरांत ही असलियत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed