फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police searched CCTV cameras to find the child, found important clues

Rampur News: बच्चे को खोजने के लिए पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे, मिले अहम सुराग

Thu, 12 Sep 2024 11:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Police searched CCTV cameras to find the child, found important clues
मसवासी (रामपुर)। क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में दो दिन पहले घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय उमैद का अभी तक कोई पता नहीं लग सका है। इसके चलते परिजन बेचैन हैं। इस बीच बच्चे को खोजने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। बताते हैं कि इस दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन


बिजनौर के चांदपुर निवासी अरशद एक हफ्ते पूर्व अपने पत्नी व दो वर्षीय बेटे उमैद के साथ घोसीपुरा निवासी अपने बहनोई नफीस के घर रिश्तेदारी में आया हुआ था। बुधवार को लगभग 11 बजे उमैद घर के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते उमेद घर से बाहर निकल गया। इसके बाद से उमैद गायब हो गया। अचानक उमैद के गायब होने से परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों ने पूरे गांव में उमेद की खोज शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। वहीं सीओ अतुल पांडेय और कोतवाली प्रभारी संदीप त्यागी भी गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों से गुमशुदा बच्चे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। देर रात तक पुलिस बच्चे की खोज में जुटी रही। बृहस्पतिवार को पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की मदद से कुछ महत्वपूर्ण फुटेज मिले हैं। चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया की जल्दी ही बच्चे को खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed