फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police launched intensive checking campaign on Diwali

Rampur News: दिवाली पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police launched intensive checking campaign on Diwali
रामपुर। दिवाली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अफसर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते रहे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी पुलिस के प्रबंध देखे गए।दिवाली को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। इसी हिसाब से मजिस्ट्रेट ड्यूटी भी लगाई गई है। ड्यूटी के बाद अब पुलिस प्रशासन और ज्यादा सक्रिय हो गया है। शनिवार को छोटी दिवाली के दिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव रहा। सुबह से ही पुलिस बाजारों में नजर आने लगी थी। मिस्टन गंज चौराहा, बाजार नसरुल्ला खां, राजद्वारा, ज्वाला नगर समेत अन्य बाजारों में पुुलिस एक्टिव दिखी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर भी पुुलिस की निगाह रही। पुुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक डा.संसार सिंह समेत अन्य पुुलिस अफसरों ने इस दौरान गश्त भी की। इसके अलावा थानाध्यक्ष भी लगातार गश्त पर दिखे। बाजारों में सुरक्षा के मद्देनजर इंतजाम देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed