फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police is cutting invoices of traders even after permission: Soni

अनुमति के बाद भी व्यापारियों का चालान काट रही है पुलिस: सोनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Police is cutting invoices of traders even after permission: Soni
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा है कि प्रशासन द्वारा थोक व्यापारियों को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक कारोबार करने की अनुमति दिए जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस व्यापारियों का पांच-पांच हजार रुपये का चालान काट रही है। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में व्यापारी प्रशासन का सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन उनका उत्पीड़न तो न किया जाए।
विज्ञापन

सोनी सोमवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राम भरत तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित व्यापारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार समय से खुदरा विक्रेताओं को होम डिलीवरी कर रहे हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा थोक विक्रेताओं का मिस्टनगंज पुरानी अनाज मंडी व मिस्टनगंज चौराहा आदि जगहों पर थोक व्यापारियों का धड़ाधड़ पांच-पांच हजार रुपये का चालान काटा जा रहा है। साथ ही थाना सिविल लाइंस, थाना कोतवाली और थाना गंज पुलिस द्वारा दुकानदारों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जान हथेली पर रखकर उचित दरों पर आम जनता को सामान उपलब्ध करा रहा है। इसके बावजूद इल्जाम लगाकर व्यापारी समाज को लगातार अपमानित किया जा रहा है। एडीएम ने अतिशीघ्र ही समस्त समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया व उचित दरों पर ही सामान बेचने की अपील की। इसके साथ जल्द ही होम डिलीवरी करने वाले व्यापारियों को पास जारी कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, युवा नगर अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल ,मेराज हुसैन, अतुल शर्मा, गुलफाम खान, अनुज अग्रवाल, अनिकेत अग्रवाल, अरविंद कुमार मिश्रा, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed