{"_id":"65c6a8cb1ad374beac097314","slug":"police-guarded-from-uttarakhand-border-to-the-roads-rampur-news-c-282-1-rmp1004-115631-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: उत्तराखंड सीमा से लेकर सड़कों तक रहा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: उत्तराखंड सीमा से लेकर सड़कों तक रहा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
रामपुर। हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद जिले में पुलिस-प्रशासन सतर्क है। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बॉर्डर से लेकर सड़कों तक पुलिस का पहरा है। पुलिस ने उत्तराखंड सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी है। एसपी राजेश द्विवेदी ने अफसरों के साथ पैदल गश्त भी की। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।उत्तराखंड के हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को पुलिस और उपद्रवियों के बीच बवाल के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी। शाम तक कर्फ्यू भी लगा दिया गया था। इस संघर्ष में पचास से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिसमें पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। वहीं यूपी पुलिस भी पूरी तरह सतर्क हो गई है। उत्तराखंड की सीमाएं बिलासपुर, स्वार व टांडा से मिलती हैं। इसको देखते हुए उत्तराखंड की सीमा से सटे सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी सीमाओं पर पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है।
सीओ बिलासपुर रवि खोखर के साथ ही सीओ स्वार व सीओ टांडा के नेतृत्व में बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शहर की जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। एसपी ने अफसरों के साथ शहर में भ्रमण किया। इसके साथ ही थानावार पुलिस कर्मियों ने गश्त की।
डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि जिले भर में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी अफसरों को सतर्क होकर डयूटी पर रहने के आदेश जारी किए गए हैं। एसपी ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर भी पूरी तरह पुलिस की नजर है। शांतिभंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश पुलिस को दिए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
थानावार की गई जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती
रामपुर। जुमे की नमाज के मद्देनजर डीएम जोगिंदर सिंह ने थानावार जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की थी। इन सभी को मजिस्ट्रेट के तौर पर लगाया गया था। यह सभी अफसर अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हल्द्वानी में बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई थी। सभी एसडीएम को भी सतर्क रहने को कहा गया है। जोगिंदर सिंह, डीएम
-- -- -- -- -- -- -- --
उत्तराखंड में हुए बवाल के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बॉर्डर पर पुलिस की नजर है। किसी को भी शांतिभंग करने का अधिकार नहीं है। शांतिभंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीमा पर सतर्क रही पुलिस
बिलासपुर/भोट/खजुरिया/ स्वार/दढ़ियाल। हल्द्वानी में हुए बवाल को देखते हुए सीमा से सटे सभी इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बिलासपुर में सीओ रवि खोखर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा भोट, केमरी, खजुरिया, स्वार व दढ़ियाल में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।