फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police arrived at wedding feast on suspicion of beef and vandalized it.

Rampur News: शादी की दावत बीफ के शक में पहुंची पुलिस ने की तोड़फोड़-मारपीट

Tue, 19 Nov 2024 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Police arrived at wedding feast on suspicion of beef and vandalized it.
भोट (रामपुर)। शादी की दावत में बीफ के शक में पहुंची पुलिस ने घर में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर घरवालों की पिटाई भी कर दी। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने तीन लाख रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव के मोहम्मद अहमद की बेटी की मंगलवार को बरात आनी है। इसके लिए सोमवार को मेहमानों को खाना खिलाने का काम चल रहा था। परिजनों ने बताया कि पुलिस को शक था कि खाने में बीफ का इस्तेमाल किया गया है। आरोप है कि जांच करने पहुंची पुलिस ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की खाना भी फेंक दिया। आरोप है कि भात में दिए रुपये भी पुलिसकर्मी छीनकर ले गए। महिलाओं से मारपीट भी की। घटना के बाद परिवार के लोग दहशत में हैं। भोट थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस जानलेवा हमले के एक आरोपी की तलाश में गई थी। पुलिसकर्मियों पर जो आरोप लगे हैं उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed