फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police arrested an elderly man for molestation, released from court

Rampur News: पुलिस ने बुजुर्ग को छेड़खानी के मामले किया गिरफ्तार, कोर्ट से रिहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police arrested an elderly man for molestation, released from court
रामपुर। बुजुर्ग को यातना देने के आरोप में घिरी गंज पुलिस ने उसे छेड़खानी का आरोपी बताते हुए गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश कर दिया, जहां पर बुजुर्ग के अधिवक्ता ने पुलिस की शिकायत की। इस पर कोर्ट ने पुलिस को जमकर फटकार लगाई और बुजुर्ग की रिमांड खारिज करते हुए निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। यह मामला गंज थाना क्षेत्र के बाजोड़ी टोला का है। मुहल्ला निवासी पप्पू खां ने अपने अधिवक्ता हेमंत जोशी के माध्यम से जिला जज एवं मानवाधिकार कोर्ट में परिवाद दायर किया था। उनका आरोप है कि रास्ते को लेकर उनके रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। इस पर गंज थाने में तैनात दरोगा सुधीर कुमार व सिपाही अहसान अली ने उनके साथ गाली-गलौज की और विवादित जमीन पर दूसरे पक्ष से मिलकर निर्माण कराने लगे। इस मामले का वीडियो व फोटो भी बनाई गई थी।
विज्ञापन

उनके द्वारा न्यायालय में सुनवाई के दौरान भी दरोगा व सिपाही ने धमकाया। आरोप है कि पुलिस ने उसके व उसके भाई के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में गंज पुलिस बुजुर्ग पप्पू खां को गिरफ्तार कर ले आई, जहां पर उनके अधिवक्ता हेमंत जोशी ने पुलिस की कार्य प्रणाली का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत कर रिमांड पर आपत्ति दाखिल की। जिसमें कहा गया कि पप्पू खां ने मानवाधिकार कोर्ट में वाद दायर किया है, जिसके बयान बृहस्पतिवार को ही होने थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस बुजुर्ग को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया। अधिवक्ता की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस की रिमांड खारिज करते हुए आरोपी को निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश कर दिया। कोर्ट ने गंज पुलिस को इस दौरान जमकर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed