{"_id":"5fe78adc8ebc3e415473d6cb","slug":"pioneer-club-won-the-match-rampur-news-mbd374020452","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर पुलिस ने किया पायनियर ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर पुलिस ने किया पायनियर ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पॉयनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पायनियर क्लब और रामपुर पुलिस के बीच खेला गया। जिसमें रामपुर पुलिस की टीम ने 29 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
हजरतपुर स्थित मैदान पर चल रही प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुर पुलिस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। रामपुर पुलिस की ओर से कप्तान मोहित ने 38 रन और दुष्यंत ने 24 रन का योगदान दिया। पॉयनियर क्लब की ओर से विजय पंछी और अदनान ने 3-3 विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पॉयनियर क्लब की टीम 19 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पॉयनियर क्लब की ओर से विपिन ने सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए रामपुर पुलिस की ओर से मोहित और गौरव ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। इस प्रकार से रामपुर पुलिस ने 29 रन से मैच जीतकर पायनियर ट्रॉफी 2020 पर कब्जा कर लिया। रामपुर पुलिस के कप्तान मोहित कटारिया को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमित जैन और शाह फैसल खान ने दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।