फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Physicians arrive at the hospital on time, mark the patient's condition on the case sheet

समय से अस्पताल पहुंचे चिकित्सक, मरीज की स्थिति केसशीट पर करें अंकित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Physicians arrive at the hospital on time, mark the patient's condition on the case sheet
रामपुर। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ के साथ बैठक कर कोविड-19 के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं और इमरजेंसी सेवाओं की उपलब्धता और बेहतर सेवा को लेकर निर्देशित किया। डीएम ने बिना उचित कारण अवकाश पर चल रहे चिकित्सकों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत यह बेहद जरूरी है कि सभी डाक्टर और नर्स सहित अन्य स्टाफ पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने सीएमएस से डाक्टरों की उपस्थिति एवं उनकी शिफ्टवार ड्यूटी आदि के बारे में जानकारी ली और कहा कि सभी डाक्टर्स व नर्स स्टाफ शिफ्टवार समय से उपस्थित हों। कोविड वार्ड में तैनात डाक्टर्स एवं नर्स स्टाफ को निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य की नियमित रूप से मॉनिटरिंग होनी चाहिए। साथ ही डाक्टर समय-समय पर प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य का हाल जानें। निरीक्षण के दौरान मरीज के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में मरीज की केसशीट पर अनिवार्य रूप से अंकन करें। केसशीट के व्यवस्थीकरण की जिम्मेदारी वार्ड में तैनात डाक्टर्स के साथ-साथ नर्स स्टाफ की होगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक डॉक्टर की उपस्थिति समय से हो। कोविड के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों में अत्यंत धैर्यपूर्वक कार्य करें। चिकित्सालय में तैनात ऐसे डाक्टर जो बिना पर्याप्त कारण के अवकाश पर हैं उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि अनावश्यक कारणों से गैरहाजिर डाक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कहा कि लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ बेहतर कार्य करने वाले डाक्टरों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव यादव, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र सहित अन्य अधिकारीगण एवं चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed