फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Photo of drinking and feeding cock to voters in the hotel goes viral

होटल में मतदाताओं को शराब पिलाने एवं मुर्गा खिलाने का फोटो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Photo of drinking and feeding cock to voters in the hotel goes viral
मसवासी। पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने उतरे प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए होटल में शराब पिलाने एवं मुर्गा तक खिला रहे हैं। ऐसे ही प्रधान पद की प्रत्याशी के पति और उनके कुछ समर्थकों का फोटो वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने प्रत्याशी के पति और उनके 15 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन एवं महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के ग्राम मिलक नोखरीद का है। हाजरा बेगम पत्नी अब्दुल करीम प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं। आरोप है कि प्रधान पद के प्रत्याशी के पति ने अपने 15 समर्थकों के साथ होटल में मतदाताओं को रिझाने के लिए दावत का आयोजन किया था। इस दौरान मतदाताओं को शराब एवं मुर्गा परोसा गया, जिसका फोटो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग फोटो को लेकर तरह तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रधान पद की प्रत्याशी के पति व उसके 15 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन एवं महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। चौकी इंचार्ज आनंदवीर सिंह ने बताया कि प्रत्याशी पति व उनके 15 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। साथ ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed