फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pew will be installed in all wards of Tanda, stadium hall will be beautified

Rampur News: टांडा के सभी वार्डाें में लगेंगे प्याऊ, स्टेडियम के हॉल का होगा सौंदर्यीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Pew will be installed in all wards of Tanda, stadium hall will be beautified
रामपुर। बुधवार को टांडा नगर पालिका अध्यक्ष साहिबा सरफराज की अध्यक्षता में नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने सवा चार करोड़ के लाभ का बजट पेश किया गया। वहीं बैठक में सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावों को पास कर दिया गया। नगर के सभी 25 वार्डों में प्याऊ लगाने और स्टेडियम के हॉल का सौंदर्यीकरण करने सहित अन्य प्रस्तावों को पास किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को हल्की बारिश के बीच नगर के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम के सभागार में पालिका बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने वर्ष 2024-25 के लिए नगर पालिका की अनुमानित आय 24 करोड़ 9 लाख 87 हजार बताई तथा 19 करोड़ 82 लाख 14 हजार का अनुमानित व्यय बताया। जिसके चलते वर्ष 2024-25 में नगर पालिका को अनुमानित चार करोड़ 27 लाख 73 हजार का लाभ होगा।
विज्ञापन

बैठक शुरू होते ही तीन दिन पूर्व सभासद के साथ सफाई नायक द्वारा अभद्रता किए जाने को लेकर सभी सभासदों ने भारी नाराजगी जताई। ईओ ने बताया कि सफाई नायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। इसके बाद अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने नगर पालिका की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दिए आदेशों के तहत नगर में गृहकर और जलकर लगाने का प्रस्ताव रखा। इस पर सभासदों ने अगली मीटिंग में बिंदु रखने को कहा। ईओ ने कहा की बहुत महत्वपूर्ण बिंदु है। अगली मीटिंग में कर के इस बिंदु को पास किया जाए, क्योंकि अगर ये पास नहीं किया गया तो ग्रांट रुकने की संभावना है। इसके बाद सभी सभासदों द्वारा स्वकर प्रणाली को लागू किए जाने की स्वीकृति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के सभी मुख्य स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर में होर्डिंग के लिए लगे पोल पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पारित कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफराज ने कहा कि टांडा में मरम्मत के कार्यों के लिए पांच वार्डों का एक रोस्टर बनाया जाएगा। इसके अनुसार कार्य होंगे। पहले शुरू के पांच और उसके बाद अगले पांच वार्डों में कार्य होंगे। इन सभी प्रस्तावों को सभासदों ने सर्वसम्मति के साथ पास कर दिया।
सभासद दिलशाद जहां ने कहा कि नगर पालिका के संविदाकर्मियों का वेतन बढ़ाया जाए। कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन सरकार के नए जीओ के अनुसार 24 हजार किया जाए। पालिकाध्यक्ष और ईओ की सहमति से 200 नए बैटरी खरीदने पर सहमति बनी। सभासद शफीक अहमद ने कहा कि बस्ती में रोड की स्थिति खराब है, उसे ठीक कराया जाए। इंटर कॉलेज में शिक्षक कम हैं। इनकी संख्या बढ़ाई जाए।

हाजीपुरा में स्थित पुलियों को ऊंचा किया जाए। ईओ ने कहा की नगर पालिका की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। सभासद मतीन अहमद ने कहा की वार्ड 22 में ट्यूबवेल लगना चाहिए और फ्रीजर लगाए जाएं। स्लाटर हाउस का निर्माण पूरा करवाकर उसे चालू कराया जाए। जिससे पालिका की आमदनी बढ़ेगी। इस दौरान प्रधान लिपिक धनीराम सैनी, शुभम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed