{"_id":"58cece3d4f1c1bf4431a1c2c","slug":"petrol-pump-manager-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से बैंक में डेढ़ लाख जमा करने गया मैनेजर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप से बैंक में डेढ़ लाख जमा करने गया मैनेजर लापता
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/ रामपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समोदिया किसान सेवा केंद्र से बैंक में डेढ़ लाख रुपये की रकम जमा करने गया पेट्रोल पंप का मैनेजर लापता हो गया। कोई सुराग न लगने पर मैनेजर के बेटे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
तहसील क्षेत्र के गांव समोदिया स्थित समोदिया किसान सेवा केंद्र(पेट्रोल पंप) में रामपुर के ज्वालानगर विष्णु बिहार निवासी सुरेश पाल पुत्र बसंत सिंह मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शनिवार को वह नगर स्थित न्यू अर्बन बैंक में डेढ़ लाख रुपये की रकम जमा करने के लिये आया था। लेकिन देर शाम तक वह पेट्रोल पंप तक नही पहुंचा। इस मामले से पंप मालिक सहित परिजनों को अवगत कराया। इस पर परिजनों व पंप कर्मियों ने मैनेजर को काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नही लग सका। इस पर मैनेजर का बेटा सहित पंप कर्मी कोतवाली पहुंचे और घटना से अवगत कराते हुए तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मैनेजर के बेटे रामपुर के ज्लावानगर निवासी गौरव की ओर से गुमशुदगी दर्ज कर बैंक पहुंच कर जानकारी की लेकिन बैंक में मैनेजर द्वारा पैसा जमा नही किया गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि समोदिया पेट्रोल पंप का मैनेजर डेढ़ लाख रुपये की रकम जमा करने आया था लेकिन वह बैंक नही पहुंचा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन