फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Performance of contract sweepers regarding honorarium

मानदेय को लेकर ठेका सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Performance of contract sweepers regarding honorarium
स्वार। मानदेय व ईपीएफ न मिलने पर ठेका सफाई मजदूरों ने नगर की सफाई व्यवस्था बंद कर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की। सफाई व्यवस्था ठप होने से जगह-जगह गंदगी के अंबार लग गए, जिससे नगर वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका में तैनात ठेका मजदूरों ने ठेका संचालक पर आठ माह का मानदेय भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए सोमवार से नगर की सफाई व्यवस्था बंद कर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सफाई मजदूरों का आरोप है कि आठ माह से मानदेय न मिलने से वह भुखमरी के कगार पर हैं। ठेका संस्था उनके लाखों रुपये हड़प कर बैठी हुई है। नौ माह का ईपीएफ भी खाते में नहीं डाला गया है। ठेका मजदूरों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनका पूरे रुपये का हिसाब नहीं हो जाता तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। नगर की सफाई व्यवस्था ठप हो जाने से नगर के गली गलियारों में गंदगी के अंबार लग गए, जिससे नगर वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान सर्वेश, ब्रजेश, हरकिशोर, नन्ने, सरीन देवी, वीरो देवी, कुंता, विद्यावती, बेबी, सुंदरवती, अमित कुमार, सुजैन, सेमुअल, मुनीश कुमार, आकाश कुमार, रवि कुमार, अनिल कुमार आदि ठेका सफाई कर्मी मौजूद रहे। वहीं, पालिकाध्यक्ष रेशमा परवीन अंसारी ने बताया कि ठेका संस्था संचालक को कड़े शब्दों में मजदूरों का बकाया मानदेय शीघ्र देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed