{"_id":"690d06e2181c2efa2b00a310","slug":"people-were-troubled-by-the-jam-school-vehicles-and-ambulances-were-also-stuck-rampur-news-c-282-1-smbd1029-157284-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जाम से लोग हुए परेशान, स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जाम से लोग हुए परेशान, स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी फंसी
Fri, 07 Nov 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
स्वार। नगर में रामपुर-बाजपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को भीषण जाम रहा। बिलासपुर तिराहा पर ट्रैफिक बुरी तरह रुक गया। एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रही। स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं। इससे स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से ही मार्ग जाम की चपेट में आना शुरु हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग और ठेले-खोमचे वालों के कारण सड़क संकरी हो गई है।
कुछ जगहों पर सड़कों की मरम्मत का काम चलने से जाम की स्थिति और भी विकराल हो गई है। दिनभर जाम से आवागमन प्रभावित रहा लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने सुध नहीं ली। इस कारण न केवल आम राहगीर इसमें फंसे बल्कि स्कूली बसें भी शिकार बनीं। परिजन अपने बच्चों का बेसब्री से इंतजार करते देखे गए। यही नहीं एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल सका। दूसरी ओर, नगर प्रशासन का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। लोगों ने प्रशासन से जल्द ही जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।