फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People furious over connecting water pipeline, uproar

पानी पाइप लाइन जोड़ने को लेकर भड़के लोग, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
People furious over connecting water pipeline, uproar
रामपुर। नगर पालिका के कर्मचारियों और मोहल्ले के लोगों का दूसरे वार्ड की पानी की पाइप लाइन जोड़ने को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए लोग हंगामा करने लगे, जिसके बाद गंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने हंगामा करने वालों को शांत कराया। बाद में नगर पालिका के कर्मचारी बिना पाइप लाइन जोड़े ही वापस आ गए।
विज्ञापन

मामला वार्ड नंबर 23 के मोहल्ला घेर इनायत खां का है। शुक्रवार को नगर पालिका के जलकल विभाग के अवर अभियंता को जानकारी मिली कि वार्ड 43 में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिसकी वजह से वे पाइप लाइन ठीक करने के लिए पहुंच गए। उन्होंने वार्ड नंबर 23 के मोहल्ला घेर इनायत खां की पाइप लाइन से लाइन जोड़नी शुरू कर दी। यह देख मोहल्ले के तमाम लोग आ गए आ। लोगों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि गर्मी के समय लाइट बहुत कम आ रही है। इसी के साथ पानी की भी समस्या है। नगर पालिका की ओर से कम समय के लिए पानी की सप्लाई दी जा रही है। इसके बावजूद दूसरे वार्ड के सभासद नगर पालिका इंजीनियर को लेकर उनके वार्ड की पाइप लाइन से कनेक्शन जोड़ने के लिए आ गए। उनका कहना था कि यहां का कनेक्शन दूसरे वार्ड में जोड़ने से पानी की सप्लाई पर काफी असर पड़ेगा। प्रेशर भी हल्का हो जाएगा, जिससे पानी की किल्लत होगी। जलकल विभाग के अवर अभियंता ने मामला बढ़ता देख गंज पुलिस को बुला लिया, जिससे लोग और भड़क गए। काफी नोकझोंक के बाद अवर अभियंता बिना लाइन जोड़े ही वापस आ गए।
विज्ञापन

हम लोग पानी की पाइप लाइन जोड़ने गए थे, क्योंकि जिस वार्ड की लाइन है उसके लिए भी यही टंकी बनी है। लेकिन, लोगों ने विरोध किया और पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं मानें। इस पर हम लोग यह कहते हुए वापस आ गए कि पहले दोनों वार्ड के लोग आपसी सहमति बना लें, जिसके बाद लाइन जोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार, अवर अभियंता, जलकल विभाग, नगर पालिका परिषद, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed