फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People from cities to villages are suffering due to power tripping and cuts.

Rampur News: बिजली ट्रिपिंग और कटौती से शहर से देहात तक लोग बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
People from cities to villages are suffering due to power tripping and cuts.
रामपुर। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से शहर से लेकर देहात तक उपभोक्ताओं का जीना मुहाल हो गया है। शहर के सिविल लाइंस, शाहबाद गेट, गंज, नवाब गेट, आवास विकास गंगापुर, बिलासपुर गेट और माला रोड समेत कई इलाकों में दिनभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि हर घंटे बिजली ट्रिप हो रही है। इससे घरों में लगे बिजली उपकरण खराब होने का खतरा बना हुआ है। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की हालत ज्यादा खराब हो रही है। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

माला रोड निवासी राजेश ने बताया कि रातभर बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहा, जिससे परिवार के लोग सो नहीं सके। देर रात लाइन में फॉल्ट होने के बाद करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं शाहबाद गेट निवासी हारिश ने कहा कि लो-वोल्टेज के कारण कूलर और पंखे तक सही ढंग से नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली संकट को लेकर लोगों में विभाग के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई स्थानों पर उपभोक्ताओं ने विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द सुधार की मांग की है।
0000
लो-वोल्टेज से उपकरण हो रहे खराब
उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के कारण फ्रिज, कूलर, टीवी और इनवर्टर प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने विभाग से लाइन व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
0000
24 घंटे में 15 से 20 बार गुल हो रही बिजली
रामपुर। शहर और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि दिनभर में 15 से 20 बार बिजली ट्रिप हो रही है। कुछ क्षेत्रों में हर दस मिनट बाद कटौती होने से लोग परेशान हैं। लगातार बिजली आने-जाने से इनवर्टर जवाब दे रहे हैं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का खतरा बढ़ गया है। भीषण गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने विभाग से तत्काल स्थायी समाधान की मांग की है।
000
अजीतपुर और शाहबाद फीडर पर उपभोक्ताओं का हंगामा
लगातार बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार देर रात अजीतपुर और शाहबाद फीडर पर पहुंचकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि कई दिनों से ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है, लेकिन विभाग सुनवाई नहीं कर रहा। गुस्साए उपभोक्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले विरोध के बाद अधिकारियों ने फॉल्ट ठीक कराने और आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
000
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
बिलासपुर। सुबह और रात में कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अंशु राठौर ने कहा कि गर्मी के दौरान बिजली कटौती लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग को खपत के अनुसार बिजली आपूर्ति करनी चाहिए, ताकि लोगों की जरूरतें पूरी हो सकें। संवाद
000
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
दढ़ियाल। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर कर्मचारियों की शिकायत की। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग अधिकांश समय रात में रोस्टिंग के नाम पर बिजली कटौती कर रहा है। इसकी शिकायत कई बार क्षेत्रीय जेई से की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि रात में बिजली कटौती के कारण चोरी की घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। संवाद


0000
गर्मी में ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड पड़ रहा है, जिस कारण लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। फॉल्ट को तुरंत सही कराया जाता है। उपभोक्ताओं को लाइन पर एक साथ अधिक लोड नहीं डालना चाहिए। -इरफान अली, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed