फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People again gathered to go to Mahakumbh, not getting space in trains and buses

Rampur News: महाकुंभ जाने के लिए फिर उमड़े लोग, ट्रेनों और बसों में नहीं मिल रही जगह

Mon, 17 Feb 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 17 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
People again gathered to go to Mahakumbh, not getting space in trains and buses
रामपुर। सोशल मीडिया पर जिस तरह से महाकुंभ को दिखाया जा रहा है, उससे लोगों का प्रयागराज जाने का उत्साह बढ़ गया है। हालात ठीक होने के साथ वहां जाने वालों का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। ऐसे में अब ट्रेनों और बसों में भीड़ उमड़ने लगी है, जिससे लोगों को सीटों के लिए भी मारामारी चल रही है। रविवार को छुट्टी के दिन भी काफी संख्या में यात्री प्रयागराज जाने के लिए निकले।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा के बाद से प्रयागराज जाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसलिए रेलवे प्रशासन फाफामऊ तक जाने वाली महाकुंभ स्पेशल चल रहा है। इसके साथ नौचंदी एक्सप्रेस, प्रयागराज, पदमावत से भी लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। हालांकि इन ट्रेंनों में अब बुकिंग बंद हो चुकी है और सामान्य श्रेणी के कोच में भी जगह नहीं है। प्रयागराज को जाते समय भीड़ कम है और वापसी में ट्रेनों में काफी अधिक भीड़ हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को रामपुर रोडवेज डिपो और रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ देखी गई। रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे पहुंची महाकुंभ स्पेशल ट्रेन से काफी लोग प्रयागराज के लिए रवाना हुए। आम दिनों में रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजे तक यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं दिखाई देती थी, लेकिन इस समय भीड़ काफी अधिक देखी जा रही है। छुट्टी के दिन भी यात्रियों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल सकी। वहीं रोडवेज डिपो में भी सीटों के लिए मारामारी रही। स्टेशन अधीक्षक मो. आजम खां ने बताया कि महाकुंभ जाने के लिए इस समय भीड़ काफी अधिक बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed