फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pee of rampur

रामपुर की मटर देश भर में बना रही पहचान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
pee of rampur
भोट (रामपुर)। धान, गेहूं और गन्ने की खेती करने वाले जिले के किसानों का रुझान मटर की खेती ओर तेजी से बढ़ा है। रामपुर का एक छोटा सा कस्बा थूनापुर मटर मंडी के रूप में जाना जाने लगा है। यहां से मटर की आपूर्ति दिल्ली की आजादपुर मंडी को की जाती है। इसके अलावा मटर को संरक्षित कर इसे पैकेट बंद करके बेचने वाली कंपनियां भी यहां से खरीदारी करती हैं।
विज्ञापन

जिले के किसान सबसे ज्यादा धान एवं गेहूं की खेती करते रहे हैं। इन फसलों में पैदावार तो खूब होती है, लेकिन किसानों को इनकी संतोषजनक कीमत नहीं मिल पाती है। हालांकि, यहां दूसरी फसलें जैसे दलहन एवं तिलहन की खेती भी होती है, लेकिन इसका रकबा बहुत कम होता है। अब जिले के किसान बड़े पैमाने पर मटर की खेती कर रहे हैं। बीते एक दशक से मटर की खेती की तरफ किसानों का रुझान बढ़ा है। किसानों की मानें तो मटर की खेती करने के पीछे कई कारण हैं। एक तो यह कम समय के लिए होती है और दूसरा अब रामपुर की मटर की मांग दूसरे राज्यों से भी आ रही है। इसके अलावा मटर की खेती के बाद तुरंत मेंथे की खेती की जा सकती है। मांग बढ़ने और मुनाफा अधिक होने की वजह से किसानों का आकर्षण भी मटर की खेती की तरफ है। मटर व्यापारी मोहम्मद अनवर बताते हैं कि दूसरे प्रदेशों की तमाम बड़ी बड़ी फैक्टरियां रामपुर से मटर खरीदती हैं , जिसे स्टोर करने के बाद कंपनियां महंगे दामों पर बेचती हैं। वर्तमान में रामपुर में करीब चार हजार हेक्टेयर रकबे में मटर की खेती हो रही है। इस बार किसानों को मटर का रेट भी अच्छा मिल रहा है। मटर का रेट करीब 17-18 सौ रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed