फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   PCS: 82% candidates skipped the exam

पीसीएस : 82 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
PCS: 82% candidates skipped the exam
रामपुर। दो पालियों में हुई पीसीएस परीक्षा में 18 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा से करीब 82 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दूरी बनाई। बायोमेट्रिक के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा एक अतिरिक्त परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन

पीसीएस की परीक्षा में 2353 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

करंट अफेयर्स के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी
रामपुर। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर में कुछ वर्ल्ड हिस्ट्री और करंट अफेयर के सवालों ने काफी परेशान किया।
परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार जरनल स्टडीज के पेपर ने काफी हद तक उलझाकर रख दिया। बताया कि जिन्होंने अच्छी प्रैक्टिस की थी उनके लिए कुछ हद तक मुश्किल कम हुई होगी। बताया कि काफी सवाल ऐसे थे जो समझ में ही नही आए। जबकि कई सवालों को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह समझ में नहीं आए। परीक्षार्थियों ने करंट अफेयर्स के प्रश्नों को काफी कठिन बताया। इसके साथ कई परीक्षार्थियों ने बातचीत में बताया कि पेपर ओवरआल कठिन था।

-----------------------
- बोले अभ्यर्थी
पेपर काफी कठिन था,पेपर में वर्ल्ड हिस्ट्री समेत कई ऐसे सवाल थे जो काफी कठिन थे। फिलहाल अन्य सवालों को सही किया है, जिससे पेपर कुछ हद तक सही हुआ है।
- निधि
-----
पेपर में कई सवाल ऐसे थे जो समझ में ही नहीं आए। पेपर काफी हद तक कठिन था। जिसको करने में काफी समय लगा। पेपर में करेंट अफेयर के सवाल भी काफी कठिन थे।
- अपूर्वा
----------

पेपर काफी कठिन था, इसके अलावा बिहार से आने के बाद हमें भारी समस्या का सामना करना पड़ा। पेपर की तैयारी के हिसाब से पेपर नहीं हो पाया।
- मोहम्मद सफदर
-------------

पेपर में आए प्रश्न काफी कठिन थे। प्रश्न को हल करने में काफी समय लग रहा था। कुछ वर्ल्ड हिस्ट्री और करेंट अफेयर के सवालों ने काफी परेशान किया।
- मनीष शहरावत
-----------------
तीन लेयर चेकिंग से गुजरे अभ्यर्थी

रामपुर। पीसीएस प्री की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष तक जाने से पहले कठिन चेकिंग से गुजरना पड़ा। तीन लेयर में उनकी चेकिंग की गई। परीक्षा केंद्र पहुंचने से लेकर अंदर जाने तक तीन स्थानों पर चेकिंग हुई।




---------

दूसरी पाली में शामिल नहीं हुए दो अभ्यर्थी

रामपुर। पीसीएस की परीक्षा का एक दिन में दो बार पेपर होना था। पहला पेपर सुबह तो दूसरा पेपर दोपहर से हुआ। जो अभ्यर्थी पहली परीक्ष में बैठे उन्हें ही अगले चरण की दूसरी परीक्षा देनी थी। दो अभ्यर्थी ऐसे थे जो पहली पाली में तो शामिल हुए, परंतु पाली में परीक्षा केंद्र पर वापस ही नहीं पहुंचे। माना जा रहा है कि पेपर कठिन होने के चलते दोनों अभ्यार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed