{"_id":"690514a8e56b8dcceb08b70e","slug":"patients-will-now-be-registered-at-chcs-using-qr-codes-rampur-news-c-282-1-rmp1016-156877-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीएचसी में अब क्यूआर कोड से होगा मरीजों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीएचसी में अब क्यूआर कोड से होगा मरीजों का पंजीकरण
विज्ञापन
शाहबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों को पंजीकरण के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार से यहां क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई है।
बीपीएम विकास कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत शुरू की गई इस व्यवस्था से मरीज या उनके तीमारदार अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण के बाद मिलने वाले टोकन नंबर से वे पर्चा प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि सीएचसी में रोजाना लगभग 600 मरीज आते हैं, जिनके पंजीकरण के दौरान भीड़भाड़ की स्थिति बन जाती थी। इस नई व्यवस्था से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। जिन मरीजों के पास स्मार्टफोन नहीं है, उनकी मदद स्टाफ द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जांच रिपोर्ट सीधे पहुंचेगी व्हाट्सएप पर
अब मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जो भी जांचें लैब में कराई जाएंगी, उनकी रिपोर्ट सीधे मरीज के व्हाट्सएप पर भेज दी जाएगी। जल्द ही यह सुविधा क्षेत्र की सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर भी लागू की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
क्यूआर कोड से मरीजों का पंजीकरण आसानी से हो जाएगा, जिस कारण मरीजों को लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी। उम्मीद है इस क्यूआर कोड से मरीजों और तीमारदारों को सहूलियत पहुंचेगी। इस क्यूआर का स्वास्थ्य विभाग प्रचार भी करेगा।
डॉ. पदम सिंह, सीएचसी अधीक्षक