फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   path sanchalan of rss

स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
path sanchalan of rss
रामपुर। नव संवत्सर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। जगह-जगह पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों पर सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिधर से स्वयं सेवक निकलते भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयकारों से वातावरण गूंज उठता।
विज्ञापन

रविवार को सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान से पथ संचालन प्रारंभ हुआ। स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मुरादाबाद विभाग के सेवा प्रमुख कमलकांत ने कहा कि संघ गत 97 वर्षों से सेवा के कार्य में लगा हुआ है। संघ का मतलब है सेवा, समर्पण और त्याग। कोरोना काल हो या उसके बाद की स्थिति, संघ ने सदैव की भांति बढ़ चढ़ कर समाज हित में अपना कर्तव्य निभाया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह समाज हित के कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लें। शाखाओं को सुदृढ़ करें और सेवा भाव से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ें । यह काम शाखा के माध्यम से ही कर सकते हैं। कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया और समाज के अन्य लोग भी कार्यक्रम में सम्मलित हुए। तीन किलोमीटर के मार्ग पर स्वयंसेवकों ने अनुशासनबद्ध तरीके से संचलन में भाग लिया। कार्यक्रम में मुरादाबाद विभाग के विभाग कार्यवाह योगेंद्र सिंह चौहान, जिला संघचालक केशव गुप्ता, जिला प्रचारक पंकज कुमार, अमित सक्सेना, विवेक अग्रवाल, गोविंद पांडेय, रवि शर्मा, अरुण कुमार, प्रवीण सिंह, अधिवक्ता राजीव कुमार अग्रवाल, अतुल कपूर, हरिओम गुप्ता, सुंदरलाल सिंघानिया, अनिल वशिष्ठ, दिलीप गुप्ता, सुरेश ध्यानी, अनिल अग्रवाल, देवेन्द्र गुप्ता, प्रवीन सिंह, हेमंत जोशी, भीम सिंह चौहान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। संचालन प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

----------------------
राधेश्याम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed