फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Patel Mahasabha takes out a procession in support of the UGC bill

Rampur News: यूजीसी बिल के समर्थन में पटेल महासभा ने जुलूस निकाला

Thu, 29 Jan 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Patel Mahasabha takes out a procession in support of the UGC bill
बिलासपुर में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर (रामपुर)। राष्ट्रीय पटेल महासभा के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी बिल के समर्थन में बुधवार की शाम जुलूस निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने कानून का समर्थन करते हुए उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और ओबीसी व एससी एसटी वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना बताया।
बुधवार की शाम महासभा के सभी कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश आर्य के नेतृत्व में नगर में हाईवे स्थित पटेल चौक के पास एकत्र हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। जुलूस में शामिल सभी कार्यकर्ता यूजीसी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

तहसील पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में यूजीसी कानून का समर्थन किया। उनका कहना था कि यूजीसी कानून लागू होने से उच्च शिक्षा में प्रदर्शित होगी, वहीं ओबीसी एससी एसटी वर्ग के अधिकारों की रक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनके ज्ञापन को संबंधित तक भिजवा देंगे। ज्ञापन देने वालों में गनेशी लाल पटेल, रमेश चंद्र गंगवार, लाड़ी गंगवार, बाबू राम गंगवार, उमेश कुमार गंगवार, ध्यान सिंह फौजी ,प्रवीन गंगवार, रामपाल गंगवार आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed