फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   panchayat election

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना आज, सुरक्षा-शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार सुबह से शुरू होगी। इसके लिए मतगणना स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी शगुन गौतम ने बताया कि रविवार को शुरू होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर बिना पास किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार का आग्नेयास्त्र, मादक पदार्थ, मोबाइल फोन इत्यादि ले जाने की मनाही है। मतगणना स्थल के 200 मीटर की परिधि में किसी को भी बिना वैध पास के जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसपी ने कहा कि मतगणना राउंड वाइज की जाएगी जिसमें एजेंटों व प्रत्याशियों को उनके गांव, क्षेत्र की गणना के क्रमांक से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए मतगणना स्थल पर उद्घोषणा की व्यवस्था की गई है।अगर किसी ने भी मतगणना हॉल में अव्यवस्था या अशांति फैलाने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। अगर किसी प्रत्याशी या एजेंट को कोई शिकायत है तो वो आरओ और मजिस्ट्रेट को बताएंगे समस्या का निवारण कराया जाएगा। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कोरोना लक्षण वाले किसी एजेंट/प्रत्याशी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही किसी को भी विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed