फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   panchayat election

जमानत धनराशि जमा करने को बैंक पर लगी संभावित प्रत्याशियों की कतार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
स्वार/शाहबाद/रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जमानत राशि जमा करने के लिए संभावित दावेदारों की बैंक के बाहर लंबी लाइन लग गई। बैंक खुलने के निर्धारित समय से कई घंटे पहले से ही संभावित दावेदार बैंक शाखा पर पहुंच गए और लाइन में लग गए। घंटों लाइन में लगकर संभावित दावेदारों ने जमानत राशि जमा की। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने में भी पुलिस व बैंक कर्मियों को खासी मशक्कत करानी पड़ी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन पत्रों की बिक्री और जमानत राशि जमा की जा रही है। गुरुवार को वार्षिक लेखाबंदी के कारण बैंक बंद रहे, जिस कारण संभावित दावेदार जमानत राशि का चालान जमा नहीं कर सके। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवकाश के बावजूद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं को पंचायत चुनाव के संभावित दावेदारों की जमानत राशि जमा करने के लिए खोला गया। बैंक में जमानत राशि जमा करने के अलावा कोई लेन-देन का काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्वार में सुबह करीब 5 बजे से ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर चालान जमा करने के लिए संभावित दावेदारों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस कर्मी भी बैंक शाखा पर पहुंच गए और जमानत राशि जमा करने आए संभावित दावेदारों को लाइन में लगवाना शुरू कर दिया। इसके बाद जब बैंक खुले तो एक-एक व्यक्ति को अंदर भेजा गया। लाइन में लगे तमाम संभावित दावेदारों को जहां बैंक शाखा खुलने के समय से कई घंटे पहले बैंक पहुंचकर लाइन में लगना तो वहीं अपने नंबर का इंतजार भी कई घंटे तक करना पड़ा। दिन भर तेज धूप में बैंक के बाहर खड़े़ हो जमानत राशि जमा की। वही खंड विकास परिसर में शनिवार से नामांकन पत्रों के जमा होने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसको लेकर एसडीएम यमुनाधर चौहान, तहसीलदार आर्ची गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मार्छाल ने नामांकन पत्र जमा करने को बनाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबाद में भी शक्रवार सुबह को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा खुलने से पहले ही संभावित दावेदारों की कतार लग गई। बैंक खुलने के बाद पुलिस कर्मियों ने एक-एक कर संभावित दावेदारों को जमानत राशि जमा करने के लिए शाखा के अंदर भेजा। रामपुर नगर में भी स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर जमानत राशि जमा करने के लिए संभावित दावेदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed