फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   panchayat election

निवर्तमान जिपं अध्यक्ष से भाजपा ने किया किनार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
रामपुर। भाजपा की ओर से शुक्रवार को जिला पंचायत के चुनाव के लिए पार्टी समर्थित जिन प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है उसमें जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह का नाम नहीं है। चंद्रपाल सिंह को प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई थी। भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

चंद्रपाल सिंह जिला पंचायत के अध्यक्ष एक बार पहले भी रह चुके हैं। पिछले पंचायत चुनावों में जिला पंचायत का अध्यक्ष सपा के लाखन सिंह को बनाया गया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद लाखन सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उनको हटा दिया गया था। उनकी जगह पर चंद्रपाल सिंह को जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया था। भाजपा का चंद्रपाल सिंह को पूरा समर्थन था। चंद्रपाल ने अपना कार्यकाल भी पूरा किया। इसके बाद भी शुक्रवार को भाजपा की ओर से पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जो सूची जारी की गई उसमें चंद्रपाल सिंह नाम शामिल नहीं है। हालांकि इसकी आशंका पहले से थी। उनके वार्ड से दूसरे प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया गया है। इस मुद्दे पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता का कहना है कि चंद्रपाल सिंह ने पार्टी टिकट के आवेदन नहीं किया था। इसलिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। वहीं दूसरी ओर चंद्रपाल सिंह का कहना है कि मेरी किसी से कोई शिकायत नहीं है। मैं अपने बलबूते पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ूंगा। पहले भी लड़ता आया हूं। मैंने 1995 से जिला पंचायत का सदस्य हूं, दो बार जिला पंचायत का अध्यक्ष रह चुका हूं। अब मुझे टिकट के लिए आवेदन करना पड़ेगा। वैसे मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। हो सकता है पार्टी को मुझसे ज्यादा योग्य उम्मीद्वार मिल गया हो। मैं अपने बलबूते पर चुनाव लड़ूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed