फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   panchayat election

पंचायत चुनाव : आज से होंगे नामांकन, तैयारियां पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन होंगे। इस बाबत जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, नामांकन केंद्रों पर प्रत्याशियों को बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही वहां कोविड-19 से बचाव के पूरे इंतजाम रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का एलान हो चुका है। इसके तहत जिले में पहले चरण में चुनाव होने हैं। यहां तीन अप्रैल से लेकर चार अप्रैल तक नामांकन किए जाएंगे, जबकि 15 अप्रैल को मतदान होगा। लिहाजा, शनिवार से नामांकन शुरू हो जाएंगे। इस बाबत जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में शाहबाद, मिलक, बिलासपुर, चमरौआ, स्वार एवं सैदनगर विकासखंड कार्यालय में नामांकन किए जाएंगे। यहां ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन होंगे, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन किए जाएंगे। इसके लिए 13 आरओ एवं 153 एआरओ लगाए गए हैं। विकासखंड कार्यालय में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन के लिए एक आरओ एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अलग आरओ रहेंगे। इसके अलावा एक न्याय पंचायत पर दो एआरओ तैनात रहेंगे। तीन अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करने का समय सुबह आठ बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान कार्यालयों में किसी भी प्रत्याशी को नामांकन के लिए बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed