फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   panchatat by election result declared

सुगरा बेगम बनीं दौंकपुरी टांडा और नन्ही बेगम बनीं अहरो की प्रधान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
panchatat by election result declared
बिलासपुर/स्वार (रामपुर)। ग्राम प्रधान एवं दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ही 116 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हुए पंचायत उपचुनाव की मतगणना सोमवार को हुई। इसमें स्वार के ग्राम दौंकपुरी टांडा से सुगरा बेगम और बिलासपुर के ग्राम अहरो से नन्ही बेगम ग्राम प्रधान बन गईं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हज्जन साहबजादी व ओमप्रकाश विजयी रहे। इसके अलावा 116 ग्राम पंचायत सदस्य भी जीत गए। इस दौरान विकास खंड कार्यालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। प्रशासनिक अफसरों ने भी विकास खंड कार्यालयों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में ग्राम प्रधानों के 680 पद हैं, जिन पर पिछले दिनों पंचायत चुनाव हो गए थे। मतदाताओं ने सभी 680 ग्राम प्रधान चुन लिए थे, लेकिन बीते दिनों दो नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की मौत हो गई। इससे उनके पद रिक्त हो गए। चमरौआ और स्वार में क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक-एक पद रिक्त था। ग्राम पंचायत सदस्यों के भी कई पद रिक्त थे। ऐसे में रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके तहत 12 जून को मतदान हुआ था, जबकि सोमवार को मतगणना हुई। सुबह आठ बजे से विकास खंड कार्यालयों में मतगणना शुरू हुई। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतगणना कर्मियों ने बैलेट की पेटियां खुलवाईं। छंटनी करने के बाद वोटों की गिनती की गई। प्रधान पद के लिए स्वार की ग्राम पंचायत दौंकपुरी टांडा में दो प्रत्याशियों सुगरा बेगम व हनीफा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। अंत में सुगरा बेगम को 1353, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी हनीफा को 1305 मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी ने सुगरा बेगम को 49 मतों से विजयी घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत धनोरी में क्षेत्र पंचायत की हुई मतगणना में ओम प्रकाश को 342 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार को 246 मत प्राप्त हुए। इस तरह ओम प्रकाश ने 96 मतों से जीत हासिल कर ली। 25 ग्राम पंचायतों में 82 ग्राम पंचायत सदस्य भी चुने गए।
विज्ञापन

बिलासपुर की ग्राम पंचायत अहरो से प्रधान पद के लिए नन्ही बेगम और रूही बेगम आमने सामने थीं। नन्ही बेगम को 904 मत प्राप्त हुए, जबकि रूही बेगम को 823 वोट हासिल हुए। इस तरह नन्ही बेगम ने 81 मतों से जीत हासिल कर ली। चमरौआ विकास खंड की ग्राम पंचायत चमरौआ से क्षेत्र पंचायत सदस्य हज्जन साहबजादी चुनीं गईं। उन्हें 605 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनीस जहां 386 वोट प्राप्त हुए। इस तरह हज्जन साहबजादी 219 वोटों से विजयी रहीं। इसके अलावा शाहबाद विकास खंड क्षेत्र में 33 ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। मतगणना के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पर्ची डालने से सदस्य बनीं नसीम जहां
स्वार। ग्राम पंचायत केशोनगली में वार्ड चार में सदस्य पद के लिए हुई मतगणना में अमरजीत कौर को 38 मत प्राप्त हुए। जबकि, उनकी प्रतिद्वंद्वी नसीम जहां को भी 38 मत ही प्राप्त हुए। दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर अधिकारियों को जानकारी दी गई। अफसरों के निर्देश के बाद एडीओ पंचायत वेद प्रकाश शर्मा ने दोनों प्रत्याशियों की पर्ची डाली, जिसमें नसीम जहां के नाम की पर्ची निकलने पर उसे विजयी सदस्य घोषित किया गया। जबकि, अमरजीत कौर के पक्ष के लोग मायूस होकर लौट गए।

00
शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुई मतगणना
शाहबाद। विकास खंड क्षेत्र के सात ग्राम पंचायत के तैंतीस वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव कराया गया था, जिसकी मतगणना सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को उनके प्रमाण पत्र आरओ एवं एआरओ ने सौंपा। सुरक्षा की व्यवस्था के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed