फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   palika take action against incroachment

25 दुकानें और एक मकान ध्वस्त

Wed, 24 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Wed, 24 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
palika take action against incroachment
सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए घर और दुकानों पर बुधवार को पालिका ने बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल और अफसरों के साथ पहुंचे पालिका अधिकारियों ने दो घंट तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 दुकानों और एक मकान को ध्वस्त कर दिया। करीब 50 से अधिक दुकानें और कई मकान अतिक्रमण की जद में चिह्नितकिए गए हैं।
विज्ञापन



गृहस्वामियों को अतिक्रमण हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। कार्रवाई से अफरा-तफरी मची है। शुरुआत में कुछ लोगों ने हल्का-फुल्का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण हंगामा नहीं हुआ। शहर में नाले, सड़क किनारे और सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन



बुधवार को पालिका ईओ सैयद मोहम्मद तारिक के नेतृत्व में टीम पहाड़ी गेट के निकट स्थित मोहल्ला खजान खां का कुआं पहुंची। टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों और मकानों पर निशान लगाकर चिह्नित किया। दो जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विरोध और हंगामा को देखते हुए पहले ही सीओ सिटी आले हसन पुलिस बल के साथ मौजूद थे। टीम ने एक-एक कर अतिक्रमण के दायरे में आईं 25 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। पांच मकान भी अतिक्रमण की जद में पाए गए। इनके स्वामियों को कुछ दिनों की मोहलत देते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है।


दो घंटे तक की गई कार्रवाई में छोटी-बड़ी करीब 25 दुकानों को और एक मकान को तोड़ दिया गया। इससे पहले दुकानों को खाली करा लिया गया था। जेसीबी गरजती देख अफरा-तफरी का माहौल हो गया। काफी भीड़ लग गई थी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सैयद मोहम्मद तारिक ने बताया कि 25 दुकानें और एक मंजिल का मकान तोड़ा गया है।



कुछ लोगों के दो मंजिला मकान छोड़ दिए गए हैं, ताकि ज्यादा नुकसान न हो। निर्धारित समय सीमा के भीतर इन लोगों ने मकान नहीं तोड़े तो इन्हें भी तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed