{"_id":"680e86f5ae6e39457607941a","slug":"pahalgam-attack-an-act-of-cowardice-jamal-rampur-news-c-282-1-rmp1007-144351-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम हमला कायरतापूर्ण कृत्य : जमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम हमला कायरतापूर्ण कृत्य : जमाल
Mon, 28 Apr 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने इसे एक कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला न केवल निर्दोष नागरिकों की जान का नुकसान है, बल्कि यह पूरी मानवता के खिलाफ एक गंभीर अपराध है।
रविवार को जिले में आए जमाल सिद्दीकी ने रजा लाइब्रेरी एंड म्यूजियम के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खुद को मुसलमान साबित करने वाले आतंकवादियों ने इस्लाम और मुसलमानों का सिर नीचा किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मजहब के नाम पर नफरत फैलाने वालों को यह समझना चाहिए कि भारत एक है, और यहां के 140 करोड़ लोग एक परिवार की तरह हैं। हमारी संस्कृति, पहचान और मानवीय मूल्य एक हैं। सिद्दीकी ने कहा, हमारा नाम और इबादत का तरीका भले ही अलग हो, लेकिन हर हिन्दुस्तानी सनातनी है। हमें कोई भी बांट नहीं सकता।
लाइब्रेरी भ्रमण का किया भ्रमण, देखा 100 साल पुराना जलता बल्ब
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने जिले में प्रवास के दौरान रजा लाइब्रेरी एंड म्यूजियम का दौरा किया। इस दौरान लाइब्रेरी स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लाइब्रेरी संरक्षण प्रयोगशाला प्रभारी अरुण कुमार सक्सेना ने उन्हें लाइब्रेरी के कैलेंडर भेंट किए। उन्होंने हजरत अली के हाथों से लिखी कुरान और वाल्मीकि रामायण भी देखी। दरबार हाल में 100 साल पुराना जलता बल्ब देखकर उन्होंने हैरानी जताई। इस अवसर पर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज, जिलाध्यक्ष वसीम खान, कमाल बाबर, नूर आलम, सनम अली खान, राजू खान और मुख्तार अली भी मौजूद थे।
विज्ञापन
वक्फ कानून को मुस्लिमों के हित में बताया
वक्फ संशोधन विधेयक पर जमाल सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी हालत में वक्फ बोर्ड को कमजोर नहीं करना चाहती, बल्कि उसे और मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, यह विधेयक देश के मुसलमानों के लिए हितकारी है। इसके माध्यम से भाजपा सरकार वक्फ संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराएगी, जो मुसलमानों के हित में है।