फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Paddy will be sold at the same center, attendance will have to be registered till 4 pm on the day of token

एक ही केंद्र पर बेच सकेंगे धान, टोकन वाले दिन शाम 4 बजे तक दर्ज करानी होगी उपस्थिति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Paddy will be sold at the same center, attendance will have to be registered till 4 pm on the day of token
रामपुर। जिले में एक अक्तूबर से शुरू हो रहे धान क्रय सत्र को लेकर सभी केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान केंद्र प्रभारियों को बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस बार कोई भी किसान सिर्फ एक ही क्रय केंद्र पर अपने धान बेच सकेगा। साथ ही किसान को पंजीकरण कराने के बाद टोकन के रूप में मिली तारीख पर शाम चार बजे तक क्रय केंद्र पर पहुंचकर पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक सभागार में बुधवार को धान क्रय सत्र के लिए बनाए गए 75 क्रय केंद्रों के प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी डॉ. अनुपम कुमार निगम ने बताया कि इस बार शासन ने धान क्रय को लेकर कई बदलाव किए हैं। इस बार क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए संबंधित किसान का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना और बैंक खाते से लिंक होना जरुरी है। आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर से ही किसान क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। इसी मोबाइल नंबर पर किसान को ओटीपी प्राप्त होगा। इसके साथ ही कोई भी किसान एक से अधिक क्रय केंद्रों पर अपना धान नहीं बेच सकेंगे। यदि एक बार में पूरे धान की तौल नहीं होती है तो शेष धान की तौल भी किसान को उसी केंद्र पर करवानी होगी।
विज्ञापन

एआर-कोऑपरेटिव हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसान को पंजीकरण में धान तुलवाने के लिए जारी टोकन पर जो तारीख आवंटित होगी, उस तारीख पर किसान को शाम चार बजे तक हर हाल में क्रय केंद्र पर पहुंचकर ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाना होगा नहीं तो टोकन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed