फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Organizations shouted for the demand of restoration of old pension

Rampur News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संगठनों ने भरी हुंकार

Wed, 02 Aug 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 02 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Organizations shouted for the demand of restoration of old pension
रामपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाली जा रही रथयात्रा मंगलवार को रामपुर पहुंची। यहां पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से पेंशन रथयात्रा का स्वागत कर नई पेंशन स्कीम का विरोध जताया। रथयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच की ओर से निकाली जा रही रथयात्रा मंगलवार को दोपहर 11 बजे रामुपर में बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर जीरो प्वाइंट पर पहुंची। जहां पर मंच के पदाधिकारियों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने रथयात्रा का स्वागत किया। इसके बाद रथयात्रा का गांधी समाधि पर पहुंची। धर्मशाला में आयोजित सभा में प्रांतीय राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एनडी त्रिवेदी ने कहा कि हमने सरकार के सामने नई पेंशन योजना की विसंगतियों को प्रस्तुत किया है। जिस पर सरकार ने भी माना कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है। मगर केंद्रीय नीति का अनुसरण करते हुए मुख्यमंत्री की ओर से पुरानी पेंशन देने का ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। जिस कारण इस रथयात्रा के जरिए हम सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 10 अगस्त को दिल्ली में विशाल रैली होगी। जिसमें प्रदेश के प्रत्येक जनपद से हजारों की संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवचरन सिंह ने सभी कर्मचारियों से दिल्ली में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। संयोजक शिवगोपाल मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली न होने पर रेलवे का चक्का जाम किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने बताया कि 10 अगस्त का रामपुर से छह बसों में कर्मचारी सवार होकर दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाएंगे। इस दौरान शिक्षक संघ, लेखपाल संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, रेलवे सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने रथयात्रा और सभा में भाग लिया।
विज्ञापन





बोेले संगठनों के पदाधिकारी

पुरानी पेंशन कर्मचारियों के हित में है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वे पुरानी पेंशन को बहाल करें। इसके लिए 10 अगस्त को दिल्ली में विशाल रैली का आयोजन होगा। जिसमें जिले से सैकड़ों कर्मचारी शामिल होने के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाबू शर्मा, जिलाध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच रामपुर।


नई पेंशन योजना में तमाम विसंगतियां हैं। इससे कर्मचारियों का भला होने वाला नहीं है। इसलिए सरकार को पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना होगा।
अमरीश कुमार, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed