{"_id":"6acbec40a263fe24f00cc5fe","slug":"orders-ineffective-market-set-up-again-rampur-news-c-282-1-rmp1001-182257-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आदेश बेअसर, फिर लगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आदेश बेअसर, फिर लगा बाजार
Mon, 12 Oct 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी में सड़क किनारे लहसुन का बाजार हटाने के नगर पंचायत के आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं। रविवार को स्वार-काशीपुर मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने फिर लहसुन का बाजार सज गया। सड़क किनारे दुकानों के लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर पंचायत प्रशासन ने दुकानदारों से निर्धारित स्थान पर कारोबार करने की अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद रविवार को सड़क किनारे दुकानें सज गईं। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अमित चंद्रा ने बताया कि कुछ लोगों को चेतावनी दी गई है और मुख्य मार्ग पर बाजार नहीं लगने दिया जाएगा। संवाद